इस वर्ष तिथि अमावस्या, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, २०७६ वि. (30/08/2019 ग्रे., शुक्रवार) को ‘मघा’ का द्वितीय साहित्य विशेषाङ्क प्रकाशित किया जायेगा।

इच्छुक जन इस विशेषाङ्क हेतु अपनी साहित्यिक प्रविष्टियाँ हमारे ई-मेल पते (info@maghaa.com) पर प्रेषित कर सकते हैं। प्रविष्टियाँ भेजने हेतु निम्नलिखित बिन्दुओं पर ध्यान आपेक्षित है:-

  1. भाषा : केवल संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी में ही लेख स्वीकार किये जायेंगे।
  2. सामग्री : कविता, कहानी, नाटक, गीत, संस्मरण, ललित निबंध आदि हो सकते हैं।
  3. प्रेषण हेतु अन्तिम तिथि :
    1. हस्तलिखित प्रविष्टियों के लिए, अमावस्या, श्रावण, कृष्ण पक्ष, २०७६ वि., बृहस्पतिवार (01/08/2019 ग्रे.)। 
    2. डिजिटल रूप में टंकित प्रविष्टियों के लिए, द्वादशी, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, २०७६ वि., मंगलवार (27/08/2019 ग्रे.)।

जिस वर्ष सूर्य, चंद्र और मघा नक्षत्र, तीनों साथ आते हैं उस वर्ष ‘मघा’ का साहित्य विशेषाङ्क प्रकाशित होता है। गत साहित्य विशेषाङ्क 2017 ग्रे. में प्रकाशित हुआ था। 2018 ग्रे. वर्ष में ऐसा नाक्षत्रिक संयोग नहीं होने के कारण कोई साहित्य विशेषाङ्क प्रकाशित नहीं किया गया।