Red Whiskered Bulbul, बुलबुल, चित्र सर्वाधिकार: आजाद सिंह, © Ajad Singh, अवधपुरी कॉलोनी फैजाबाद उत्तर प्रदेश, June 8, 2017

Pycnonotus jocosus बुलबुल

रक्त श्मश्रु गोवत्सक, बुलबुल Pycnonotus jocosus : इसे घने वन प्रांतर नहीं भाते।  झाड़ियों से भरे हुए मैदान, उद्यान, बस्तियों के आसपास के खेत एवं खुले सपाट क्षेत्र प्रिय हैं। यह बहुत ही प्रसन्न रहने वाली चिड़िया है जो मीठी बोली बोलती है तथा जिस स्थान से इसे लगाव हो जाता है वहाँ इसे बहुतायत में देखा जा सकता है।