Yellow Throated Sparrow (Male) जङ्गली गौरइया (नर)। चित्र सर्वाधिकार: आजाद सिंह, © Ajad Singh, सरयू आर्द्र भूमि, माझा, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, April 30, 2017

Yellow Throated Sparrow जङ्गली गौरइया

जङ्गली गौरइया लगभग ६ इंच का पक्षी है जो हमारी घरेलू चिड़िया गौरैया सदृश ही होता है। इनमें भी नर और मादा का वर्ण गौरैया की ही भांति भिन्न होता है। नर के गले पर पीतवर्णीय धब्बा होता है।

Small Minivet (Male) सहेली (नर)। चित्र सर्वाधिकार: आजाद सिंह, © Ajad Singh, सरयू आर्द्र भूमि, माझा, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, March 03, 2020

Small Minivet सहेली

सहेली लगभग ६ इंच का छोटा सा सुन्दर पक्षी है जो युगल में या लघु झुण्ड में पेड़ों के ऊपर फुदकते हुए देखा जा सकता है। इसकी चोंच और पंजे कृष्ण वर्णीय तथा नेत्र गोलक भूरा होता है।

Blyth's Reed-warbler छोटा पोदेना। चित्र सर्वाधिकार: आजाद सिंह, © Ajad Singh, सरयू आर्द्र भूमि, चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, January 29, 2020

Blyth’s Reed-warbler छोटा पोदेना

छोटा पोदेना हमारे देश में शीत ऋतु में, अक्टूबर तक, हिमालय पर्वत पार करके भारत प्रवास पर आकर पूरे देश में छा जाता है और शीत ऋतु का प्रभाव अल्प होने के साथ ही अपने मुख्य निवास स्थान पेलार्क्टिक क्षेत्र और पूर्वी यूरोप पुन: लौट जाता है।

Black Redstart (Male) थरथरकंपा (नर)। चित्र सर्वाधिकार: आजाद सिंह, © Ajad Singh, सरयू आर्द्र भूमि, चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, February 17, 2020

Black Redstart थरथरकंपा Phoenicurus ochruros

Black Redstart थरथरकंपा बहुत ही शर्मीला और सतर्क पक्षी होता है। जो शीत ऋतु में मैदानी क्षेत्रों में प्राय: अपनी पूंछ को कंपकंपाते हुए देखा जा सकता है। इसीलिए इसका नाम थरथर कंपा पड़ा है।

Oriental Magpie-robin दहियर। चित्र सर्वाधिकार: आजाद सिंह, © Ajad Singh, सरयू आर्द्र भूमि, माझा, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, June06, 2019

Oriental Magpie Robin दहियर

Oriental Magpie Robin दहियर मानव आवास के निकट झाड़ी, उपवन, वाटिकाओं आदि में कीड़े-मकोड़े खोजते या किसी ऊँची शाखा पर बैठा मधुर संगीत सुनाते देखा जा सकता है। यह बांग्लादेश का राष्ट्रीय पक्षी है।

Common Tailorbird दर्जी। चित्र सर्वाधिकार: आजाद सिंह, © Ajad Singh, सरयू आर्द्र भूमि, माझा, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, January 10, 2019

Common Tailorbird दर्जी, सौचिक

Common Tailorbird दर्जी लगभग ५ इंच की एक छोटी सी चुलबुली चिड़िया है। यह पत्तियों को सिलकर अपने अनोखे नीड़ निर्माण के लिए जानी जाती है, इस कारण ही इसका नाम दर्जी पड़ा है। बया पक्षी के बाद इस पक्षी का नीड़ भी बहुत ही कला पूर्ण और सुन्दर होता है।

Lesser Adjutant चंदियार शिशु के साथ नीड़ में। चित्र सर्वाधिकार: आजाद सिंह, © Ajad Singh, कदुवा-दियारा, नौगछिया, भागलपुर, बिहार, October 31, 2019

Lesser Adjutant चंदियार

चंदियार पक्षी उत्तर भारत में अब अत्यल्प दृष्टिगोचर होता है। निचलौल के जंगल में मात्र २ पक्षी दिखाई दिए है। परन्तु बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया प्रखंड के कदुवा-दियारा गाँव में इनके नीड़ देखे गए हैं।

Coppersmith Barbet छोटा बसंता, चित्र सर्वाधिकार: आजाद सिंह, © Ajad Singh, सरयू नदी का कछार,माझा, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, August 25, 2019, May 10, 2019

Coppersmith Barbet, छोटा बसंता, कठखोरा

छोटा बसंता की आवाज बहुत मीठी होती है जिसे सुनने पर ऐसा प्रतीत होता है जैसे कोई ठठेरा अपना कार्य कर रहा हो, इसीलिए इसे ठठेरा भी कहते हैं।

Large-billed Crow जंगली कौवा, चित्र सर्वाधिकार: आजाद सिंह, © Ajad Singh, सरयू नदी का कछार,माझा, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, January 19, 2018

Large-billed Crow जंगली कौवा, वनकाक, काकोल

संस्कृत साहित्य में कौवे अनेक कारणों से बहुचर्च्चित हैं तथा पक्षियों में कौवे के सर्वाधिक पर्यायवाची उपलब्ध हैं। कौवे हेतु रामायण व महाभारत में वायस सञ्ज्ञा बहुत प्रचलित है। भारत में इन पक्षियों के सात प्रमुख प्रकार हैं।

Thick-Billed Flower Pecker फुलसुंघी, चित्र सर्वाधिकार: आजाद सिंह, © Ajad Singh, सरयू नदी का कछार,माझा, अयोध्या, फैजाबाद, उत्तर प्रदेश, July 28, 2019

Thick-Billed Flower Pecker फुलसुंघी

फुलसुंघी घने नम जंगलों, आम, महुआ, अमरुद आदि की वाटिकाओं में पाई जाती है। इसे वृक्षों की एक से दूसरी लघु शाखाओं पर फुदकते हुए देखा जा सकता है।

Cotton Teal गिर्री (जोड़ा), चित्र सर्वाधिकार: आजाद सिंह, © Ajad Singh, सरयू नदी का कछार,माझा, अयोध्या, फैजाबाद, उत्तर प्रदेश, August 01, 2019

Cotton Teal गिर्री

गिर्री भारत की वृक्ष पर रहने वाली बतखों में सबसे छोटी बतख है। इसे ग्राम-देहात में बाबा तरवा भी कहा जाता है। यह उड़ने के साथ-साथ डुबकी लगाने में भी निपुण होती है।

Common Iora सौबिगा (नर), चित्र सर्वाधिकार: आजाद सिंह, © Ajad Singh, सरयू नदी का कछार,माझा, अयोध्या, फैजाबाद, उत्तर प्रदेश, July 28, 2019

Common Iora सौबिगा

सौबिगा भारत का बहुत परिचित पक्षी है जिसे वाटिकाओं में प्राय: देखा जा सकता है। यह जोड़ों में या ४-५ के झुण्ड में भी दिखाई पड़ जाता है। इसकी अवाज बहुत सुरीली होती है।

Marsh Harrier कुतर

कुतर भारत में अपना प्रवास पूरा करके यूरोप और एशिया के अन्य शीत देशों में जाकर प्रजनन करते हैं। अफ्रीका और भारत इनका प्रजनन क्षेत्र नहीं है परन्तु उत्तर भारत में कुछ स्थानों पर इनके नीड़ अप्रैल में देखे गए हैं।

Verditer Flycatcher निलकटकटिया, चित्र सर्वाधिकार: आजाद सिंह, © Ajad Singh, गुप्तार घाट, कम्पनी गार्डन, अयोध्या, फैजाबाद, उत्तर प्रदेश, October 07, 2018

Verditer Flycatcher निलकटकटिया

Verditer Flycatcher निलकटकटिया एक साहसी, निडर, सुन्दर व चञ्चल पक्षी है जिसका रंग नीलप्रस्तर समान कान्‍तिमान एवं नर की आँखों से चोंच तक काला गण्ड होता है।