Inner Journey भीतरी यात्रा

ठीक है कि यह एक प्रक्रिया है, ऐसा नहीं हो सकता कि आप आज सोये एवं कल प्रात:काल सब कुछ यातु से परिवर्तित हो गया! परंतु क्या हमने यात्रा आरम्भ कर दी है? क्या हममें से प्रत्येक के पास कोई समयबद्ध कार्यक्रम है? क्या हम अपनी प्रगति से संतुष्ट हैं या ऐसा कुछ करने की सोच भी नहीं रहे? स्वयं से पूछें।

Valmikiya Ramayan प्रमदावन विध्वंसक हनुमान

विभीषण सुंदरकांड [धर्मार्थविनीतबुद्धिः परावरप्रत्ययनिश्चितार्थः] – ४९

विभीषण सुंदरकांड – आप कुछ को आदेश दें कि शत्रु पर आप की शक्ति दर्शाने हेतु वे अभियान करें, उन दो राजपुत्रों को पकड़ लायें।

Oriental Magpie-robin दहियर। चित्र सर्वाधिकार: आजाद सिंह, © Ajad Singh, सरयू आर्द्र भूमि, माझा, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, June06, 2019

Oriental Magpie Robin दहियर

Oriental Magpie Robin दहियर मानव आवास के निकट झाड़ी, उपवन, वाटिकाओं आदि में कीड़े-मकोड़े खोजते या किसी ऊँची शाखा पर बैठा मधुर संगीत सुनाते देखा जा सकता है। यह बांग्लादेश का राष्ट्रीय पक्षी है।

Delusion Yoga Vasishtha भ्रांति माया अविद्या : सनातन बोध – ६८

भ्रांति यथा इंद्रजाल, माया या अविद्या की चर्चा किसी एक सनातन ग्रंथ तक सीमित नहीं होते हुए यह सनातन दर्शन का एक विशिष्ट सिद्धांत है, विशेषकर अद्वैत ग्रंथों में। बौद्ध दर्शन, जिसका परिवर्तित रूप पश्चिमी देशों में लोकप्रिय है, भी स्पष्ट रूप से इन दर्शनों से प्रभावित है। मानव मस्तिष्क के परे ब्रह्मांड के निर्माण, परिवर्तन तथा विस्तार इत्यादि के संदर्भ में भी सनातन दर्शन में इन भ्रांतियों की परिभाषा बृहत् है।

पतनोन्मुख भारतीय शिक्षातंत्र व भविष्य

‘हमें चाहिये आजादी’ केवल उत्साही नारा मात्र नहीं, वह भी नहीं जो इसके सिद्धांतकार बताते फेचकुर फेंक देते हैं; यह तीव्र गति से पसर रहे एक घातक रोग का लक्षण है। इस रोग में उत्तरदायित्व का कोई स्थान नहीं, कर्तव्य पिछड़ी सोच है तथा बिना किसी आत्ममंथन के कि हम इस देश से जो इतना ले रहे हैं, कुछ दे भी रहे हैं क्या? केवल अधिकार भाव है, अतिक्रांत सी स्थिति।

Common Tailorbird दर्जी। चित्र सर्वाधिकार: आजाद सिंह, © Ajad Singh, सरयू आर्द्र भूमि, माझा, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, January 10, 2019

Common Tailorbird दर्जी, सौचिक

Common Tailorbird दर्जी लगभग ५ इंच की एक छोटी सी चुलबुली चिड़िया है। यह पत्तियों को सिलकर अपने अनोखे नीड़ निर्माण के लिए जानी जाती है, इस कारण ही इसका नाम दर्जी पड़ा है। बया पक्षी के बाद इस पक्षी का नीड़ भी बहुत ही कला पूर्ण और सुन्दर होता है।

Self-control Yoga Vasishtha आत्मसंयम : सनातन बोध – ६७

योगवासिष्ठ एक अद्भुत सनातन ग्रंथ है, साथ ही दर्शन तथा मनोविज्ञान की दृष्टि से भी यह ग्रंथ अद्वितीय है। शोध व अध्ययनों का सारांश है कि जिस व्यक्ति के पास लोभों से बचने का आत्मसंयम हो, दीर्घकाल में उसका जीवन अत्यंत सफल होता है।

Valmiki Ramayan Sundarkand Valmikiya Ramayan वाल्मीकीय रामायण

रामायण सुंदरकांड [उत्तरं कर्म यच्छेषं निमित्तं तत्र राघवः] – ४८

रामायण सुंदरकांड – वीरभाव से अत्यंत सौष्ठव के साथ व्यक्त हनुमान के अप्रतिम वचन सुन कर दशानन के नेत्र मारे क्रोध के वक्र हो गये।

काफिरों की कुरबानी नहीं : बँटवारे के पाकिस्तानी गल्प – 2

काफिरों की कुरबानी नहीं होती, बस दोजख का अजाब होता है। छोटा खेलने बाहर भागा। एक और छुट्टन तय्यार हुआ, गयासू का सीना फिर से चौड़ा हो गया।

Valmiki Ramayan Sundarkand Valmikiya Ramayan वाल्मीकीय रामायण

वाल्मीकि रामायण – ४७ : सुंदरकाण्ड से [दूतोऽहमिति विज्ञेयो राघवस्यामितौजसः]

वाल्मीकि रामायण – एक वानर, एक मनुष्य; दो नितांत भिन्न राजवंशों का, उनकी मैत्री की साखी बना उनका संयुक्त दूत कह रहा है, सुनो प्रभु!

CAA व भ्रष्ट जिहादी युवा

सांस्कृतिक व मानवीय दृष्टि से भी ऐतिहासिक (CAA नागरिकता संशोधन अधिनियम) विधिक प्रावधान को मुस्लिम विरोधी बना कर प्रस्तुत किया गया। उसकी आड़ में ‘direct action’ और जिहाद का पूर्वाभ्यास किया गया।

मुर्दे को कलमा नहीं – एक गल्प

अगर आप हाल फिलहाल पाकिस्तान जाने वाले हों तो मुझसे उस गाँव का पता लेते जाइयेगा। वहाँ जहाँ मस्जिद दिखेगी न, वहीं केशव का घर था। दीनी कसाब को तो न घर मयस्सर हुआ और न कब्रिस्तान ही।

स्वास्थ्य संध्या नियमित दिनचर्या : सनातन बोध – ६६

आधुनिक अस्त-व्यस्त दिनचर्या व विपरीत आहार के समय में जहाँ लोग किसी भी नित्य-नियमित को व्यर्थ का बंधन व नीरस समझते हैं तथा प्रति दिन एक नए रूप में जीना चाहते हैं; क्या बँधी बँधाई दिनचर्या के विषय में मनोविज्ञान के कुछ निष्कर्ष उपलब्ध हैं?

Subsidised Higher Education सानुवृत्ति उच्च शिक्षा, गुणवत्ता ह्रास व दस्युवृत्ति : सनातन बोध – ६५

यह स्वाभाविक है कि शिक्षण संस्थाओं में असीमित समय तक यदि अनुदान मिले तो व्यक्ति को न ही उत्तीर्ण होने में रुचि होगी, न गुणवत्ता में। सनातन दर्शन में कुछ भी निःशुल्क प्राप्त करने या उसकी आकाँक्षा करने के स्थान पर कर्म से उपार्जन को श्रेष्ठ माना गया है।

Stop this fire यह आग रुकनी चाहिये।

हमारा समय ‘अवमुक्त’ समय है। अभिव्यक्ति स्वतन्त्रता के नाम पर, व्यक्ति की स्वतन्त्रता के नाम पर सामाजिक एवं धार्मिक निषेध बहुत तनु होते गये हैं। कहीं न कहीं हम अधिक स्वकेन्द्रित होते जा रहे हैं।

Valmikiya Ramayan प्रमदावन विध्वंसक हनुमान

sundarkand व्यर्थ ब्रह्मास्त्र : वाल्मीकीय रामायण – ४६ [हरीश्वरस्य दूत:]

अस्त्र से मुक्त होने पर भी हनुमान ने दर्शाया नहीं तथा राक्षस उन्हें घसीटते एवं बंधन में पीड़ित करते चले। वे क्रूर उन्हें लाठियों व मुक्कों से पीटते हुये रावण तक घसीट ले गये।

Lesser Adjutant चंदियार शिशु के साथ नीड़ में। चित्र सर्वाधिकार: आजाद सिंह, © Ajad Singh, कदुवा-दियारा, नौगछिया, भागलपुर, बिहार, October 31, 2019

Lesser Adjutant चंदियार

चंदियार पक्षी उत्तर भारत में अब अत्यल्प दृष्टिगोचर होता है। निचलौल के जंगल में मात्र २ पक्षी दिखाई दिए है। परन्तु बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया प्रखंड के कदुवा-दियारा गाँव में इनके नीड़ देखे गए हैं।