Skip to content
मघा
मघा । ख-मध्य का ककहरा
मघामघा
  • मुखपृष्ठ
  • पूर्ववर्ती अङ्क
  • आर्थिक सहयोग
  • मघा के बारे में
    • गोपनीयता नीति
  • श्रेणियाँ
    • आमुख
    • भाषा
      • संस्कृत
      • हिन्दी
      • अङ्ग्रेजी
    • तकनीकी
      • ऊर्जा
      • भवन निर्माण
      • विद्युत
      • इलेक्ट्रॉनिक्स
      • मुक्त सङ्‌गणन
    • भारत विद्या
      • अर्थशास्त्र
      • जैव विविधता
      • धर्म
  • सम्पर्क
Search:
Facebook page opens in new windowTwitter page opens in new window
  • मुखपृष्ठ
  • पूर्ववर्ती अङ्क
  • आर्थिक सहयोग
  • मघा के बारे में
    • गोपनीयता नीति
  • श्रेणियाँ
    • आमुख
    • भाषा
      • संस्कृत
      • हिन्दी
      • अङ्ग्रेजी
    • तकनीकी
      • ऊर्जा
      • भवन निर्माण
      • विद्युत
      • इलेक्ट्रॉनिक्स
      • मुक्त सङ्‌गणन
    • भारत विद्या
      • अर्थशास्त्र
      • जैव विविधता
      • धर्म
  • सम्पर्क

Lahore syndrome लाहौर लक्षण और ठौर ठौर कश्मीर

मघा ● Feb. 9, 2020

कश्मीर पर बनी फिल्म को देखने के पश्चात फिल्म में बर्बर जिहादी हिंसा पर चूना कली पोतने के प्रयास पर एक कश्मीरी युवती का क्रन्दन और आगे निर्माता का निर्लज्ज प्रलाप, आँखें खोलने हेतु पर्याप्त होने चाहिये कि हम किस श्रेणी के आत्महंता हो चुके हैं – विकृत भी और आत्मद्वेषी भी। फिल्म का लेखक कश्मीरी पण्डित है, निर्माता भी किंतु उन्होंने वास्तविकता के स्थान पर वही मीठा विष परोसने का निर्णय लिया, पीढ़ियों तक जिसके मानसिक आहार ने उन्हें और भारत की बहुसंख्यक जनता की चेतना को नष्ट करने का काम किया – एकपक्षीय सौहार्द की आशा एवं आगत सङ्कट को झुठलाये रखने वाली शांति कामना। संस्कृतियाँ इसी प्रकार अपने मृत्युपाठ रचती हैं।

प्राथमिक से ले कर उच्च शिक्षा तक हमने एक ऐसी शिक्षा पद्धति अङ्गीकार की है जिसमें हमारा नाश अंतर्निहित है। हमें स्वयं से घृणा करना और विरक्त होना सिखाया जाता है। उससे आगे उन आक्रांताओं को महान मानना जिन्होंने ने हमारी धरा पर अकल्पनीय अत्याचार किये। शनै: शनै: हम आत्महीनता से भरते जाते हैं जिससे आगे शत्रुओं के साथ खड़े होने, उनका कवच बनने में ही हमें जीवन की सार्थकता, मानवता आदि सब दिखने लगते हैं। हम या तो उदासीन हैं या आत्महंता; या तो परम भाग्यवादी या परम आलसी। हम तमोगुण का भजन सतोगुण बताते हुये करते हैं तथा अपनी समस्त दुर्बलताओं, क्लैव्य एवं मूर्खताओं पर आवरण डालते हुये या मुँह चुराते चले जाते हैं और … एक दिन मर जाते हैं। हमारी सन्तानें आत्महत्या के मार्ग पर अपनी पिछली पीढ़ी से भी आगे निकलती जाती हैं। भारत का पिछ्ले सत्तर वर्षों का नागरिक इतिहास यही है और कुछ नहीं। विकास, उपलब्धियाँ, आय, सम्मान आदि केवल तब तक ही हैं, जब तक कि संस्कृति के शत्रु निर्णायक संख्या में नहीं हो जाते, उस स्तर पर जिस पर कभी काबुल, कंधार में हुये, कभी सिंध व पञ्जाब में हुये, कभी गौड़प्रदेश में हुये और अभी कश्मीर में हुये!

मात्र तीन दशक पूर्व स्वतंत्र भारत में, सरकारी तंत्र, संविधान, संसद आदि सब के रहते हुये भी जो हुआ तथा आगे जिस प्रकार से सारा तंत्र निस्सहाय दिखा, उससे हमें सीख मिल जानी चाहिये थी कि हम बहुत बड़े भ्रम में जी रहे हैं। किंतु संगठित और सांस्थानिक अपराधों से सरकारें नहीं, जनता लड़ ही लड़ सकती है, यह सीधी सी बात भी हम समझ नहीं पाये और सुविधानुसार जीने के अभ्यस्त हमने सब भुला दिया, सब कुछ! जो इतिहास से नहीं सीखते, वे इतिहास हो जाने को अभिशप्त होते हैं – यह उक्ति भारतवासियों पर चरितार्थ होती रही है।

कभी पर्सिया से लगती सीमायें अटारी तक सिकुड़ गयीं, ‘चिकेन नेक’ को बाधित कर पूर्वोत्तर को भारत से काट देने की बातें की जा रही हैं, बांग्लादेश के सीमावर्ती जिलों में देश विदेश का भेद ही नहीं तथा आक्रांता घुसपैठियों की मजहबी एकता का वर्चस्व है, केरल में सामुदायिक सेनायें मार्च कर रही हैं और देश की राजधानी दिल्ली में एक पूरा क्षेत्र शाहीन बाग ‘No Go Zone’ बन चुका है – तब भी हम सीखने को, सुधरने को, मानसिकता में सार्थक परिवर्तन को सजग नहीं। शाहीन बाग की स्थिति सदैव ऐसी नहीं रहनी किंतु जो सफल पूर्वाभ्यास कर लिया गया, उसका क्या, जो टुकड़ा टुकड़ा जिहाद कल इसी प्रकार से मुकम्मल हो जायेगा, उसका क्या? हम इतना तक समझ नहीं पा रहे कि सरकारें भी इनके आगे विवश हैं। कैराना जैसे जाने कितने क्षेत्र बन चुके हैं, बनाये जा रहे हैं जहाँ परिस्थितियाँ ऐसी निर्मित कर दी जाती हैं कि सभ्य लोग रह ही नहीं सकते और औने पौने अपना सर्वस्व बेच बाँच कर पलायन को विवश होते हैं! हमारी इस प्रवृत्ति को ‘Lahore syndrome लाहौर लक्षण ‘ नाम दिया जाना चाहिये कि अंत तक वहाँ के समृद्ध व प्रभावी जन को भी भयानक आगत का अनुमान तक नहीं था!

प्रतिरोध, शमन एवं स्वत:स्फूर्त रोकथाम हों, तदनुकूल न तो विचार हैं, न कर्म। ऐसी स्थिति का दोषी कौन? कोई अन्य नहीं, हम ही हैं।
लिखने को बहुत कुछ लिखा जा सकता है, यहाँ आमुख लेखों में लिखा भी जाता रहा है किंतु कभी कभी विस्तार सांद्रता को, प्रभाव को तनु कर देता है, तीक्ष्णता नहीं रह जाती। आत्ममंथन एवं सक्रिय होने के अतिरिक्त मार्ग नहीं। करें और हों अन्यथा नष्ट किये जा कर इतिहास में एक दो पंक्तियों में ही निपटा दिये जायेंगे।

Copy Short URL:
Copy Full URL
Category: आमुखBy मघाFeb. 9, 2020Leave a comment
Tags: 0076२०७६ परिधावी२०७६ वि.editorialfictionmaghaapakistanpartitionqafirअङ्क-७६आमुखक़ाफ़िरगल्पपाकिस्तानपूर्णिमापूर्णिमााङ्कमघामाघमाघ पूर्णिमामाघ पूर्णिमााङ्क २०७६ वि. [वर्ष-४ अङ्क-७६] रविवाररविवारवर्ष-४विक्रम सम्वतसम्पादकीय
इस लेख को साझा करें
Share on FacebookShare on Facebook TweetShare on Twitter Share on LinkedInShare on LinkedIn Share on WhatsAppShare on WhatsApp

Author: मघा

सम-रुचि लेख

Do educated Muslims ever wonder why Muslims fight with every religion around the world?
(सिर्फ़) अल्लाह ही ‘बेस्ट’ जानता है? God Knows Best? पढ़ा लिखा मुसलमान!!
Aug. 8, 2021
गुरु पूर्णिमा विशेष - आमुख
तेन त्यक्तेन भुञ्जीथा चरैवेति चरैवेति
Jul. 24, 2021
सोऽहं हंसः
सोऽहं हंसः — मुख से मन की बात न पूछो
Jun. 24, 2021
Shri Girijesh Rao Ji Nov 04, 1970 - May 27, 2021
Let this continue even after my demise…श्री गिरिजेश राव
May. 29, 2021
मा कश्चिद्दुःखभाग्भवेत्
मा कश्चिद्दुःखभाग्भवेत्
Apr. 27, 2021
शतक सिंहावलोकन
शतक सिंहावलोकन
Jan. 28, 2021

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Post comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संस्कृत अभ्यास

व्यञ्जन सन्धि

श्रीसूक्त में ‘श्रियं लोके देवजुष्टामुदाराम्’ का उच्चारण ‘श्रियल्‌ँलोकेदेवजुष्टामुदाराम्‌’ तोर्लि नियम के अनुसार होता है। भगवद्गीता में ‘श्रद्धावान् लभते ज्ञानं तत्पर:’ का उच्चारण ‘श्रद्धावाल्‌ँलभतेज्ञानन्‍तत्पर:’ होगा।

नवीन लेख
  • भरतस्य शपथाः (द्वितीयः भागः)
    भरतस्य शपथाः (द्वितीयः भागः)
    Aug. 22, 2021
  • भव्य आत्ममोह — संज्ञानात्मक असंगति
    भव्य आत्ममोह — संज्ञानात्मक असंगति
    Aug. 22, 2021
  • My Days In Kabul – Tracing Its Hindu Roots, गर्देज़, गणेश, दाङ्ग, कुभा, यात्रावृत्त, पीर रतननाथ, रतननाथ, रतननाथ मन्दिर
    My Days in KĀBUL — Tracing its Hindu Roots
    Aug. 22, 2021
  • Black-breasted Weaver बंगाल बया। चित्र सर्वाधिकार: आजाद सिंह, © Ajad Singh, समदा झील, पण्डितपुर, अयोध्या-224188, उत्तर प्रदेश, January 02, 2021
    Black-breasted Weaver बंगाल बया
    Aug. 22, 2021
  • Social identity theory, US vs THEM
    Social identity theory सामाजिक समरूपता सिद्धान्त
    Aug. 8, 2021
नवीन टिप्पणियाँ
  • Madan chaturvedi on अयनांत विशेषाङ्क : भारती संवत – १, गुरु-शनि युति, विषम विभाजन व अभिजित
  • Dipak Jadia on भारतीय ज्योतिष और पञ्चाङ्ग
  • Dipak Jadia on भारतीय ज्योतिष और पञ्चाङ्ग
  • Daya nath on आत्मनिर्भर : शब्द – १
  • Deep Kumar on मुल्ला नसीरुद्दीन, विक्रमादित्य और ज्योतिष – प्रतीकों उलझी एक कहानी
लेखक वृन्द
आजाद सिंह
अभिषेक ओझा
गिरिजेश राव
त्रिलोचन नाथ तिवारी
अनुराग शर्मा
Yogendra Singh Shekhawat
अलङ्कार शर्मा
सुभाष काक
अरुण उपाध्याय
विदित सिंह चौहान
विवेक रस्तोगी
श्रीधर जोशी
यशार्क पाण्डेय
निसर्ग जोशी
Maria Wirth